देहरादून, मई 6 -- रुड़की। कोतवाली लक्सर पुलिस ने मंगलवार की रात को सघन चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच के दौरान 13 व्यक्तियों को शराब का सेवन करते पकड़ा और उनका चालान कर दिया। वहीं, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत दो वाहनों को सीज किया गया और सात अन्य वाहन चालकों के चालान किए गए। इस अभियान में 22 लोगों के चालान कर 6750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...