देहरादून, मार्च 29 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला बेटे सहित दो दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। रविवार की सुबह महिला बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। बयान दर्ज करने के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...