देहरादून, मई 18 -- रुड़की। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार तहत दुष्कर्म के मामले में फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। कलियर कोतवाली में 13 मई को एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ साजिश रचकर डराने-धमकाने और दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को वांछित आरोपी जोगेंद्र निवासी मोहनपुरा, रुड़की को नगला इमरती फ्लाईओवर के पास से धर दबोचा।इस दौरान पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और अमित कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...