देहरादून, मई 4 -- रुड़की। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत रविवार से फरार चल रहे दो आरोपी मनीष और सुमित को चुड़ियाला ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों मांगेराम हत्याकांड में वांछित थे। इससे पहले पुलिस दोनों पक्षों के 15 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17 हो गई है। घटना एक फरवरी को रविदास जयंती के बाद पुरानी रंजिश में हुई थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- रुड़की में शांति भंग करने के चार आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...