देहरादून, अप्रैल 26 -- रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया और उन्हें बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 21 अप्रैल को परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से 25 व 26 अप्रैल को बिजनौर से दोनों आरोपियों नीतीश और विशाल निवासी बिजनौर को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों कोर्ट में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.