देहरादून, अप्रैल 25 -- रुड़की। पुलिस ने गश्त के दौरान वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस टोडा एहतमाल गांव के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किसी वारदात करने की फिराक में घूम रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सलीम निवासी टोड़ा एहतमाल, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...