रुड़की पुलिस ने गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून, मई 29 -- रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस ने गोकशी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार की रात भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा में छापेमारी कर गोकशी करते एक आरोपी इरशाद पुत्र कुर्बान को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 250 किलो गोमांस, खाल और दो लोहे की छुरियां बरामद की हैं। पुलिस ने बरामद गोमांस को गड्ढा खुदवाकर दबाया। जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रुड़की में गोवंश हत्या की घटना पर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.