रुड़की पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
देहरादून, मई 21 -- रुड़की। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए झबरेडा क्षेत्र से एक वारंटी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में झबरेडा पुलिस ने बुधवार को गैर जमानती वारंट में वांछित अकरम निवासी जलालाबाद, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर को दबोचा। इस दौरान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.