देहरादून, मई 23 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिवकुमार कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने आए दंपति के साथ अभद्र व्यवहार कर हंगामा कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह हंगामा करता रहा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया और शांतिभंग में भी चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...