देहरादून, मई 17 -- रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र में बहबलपुर गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। शव खुब्बनपुर से बहबलपुर जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- रुड़की के बहबलपुर गांव में मिला शव, पुलिस टीम जांच में जुटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...