बरेली, जनवरी 1 -- परिवहन निगम नए साल पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी में लगा है। इसके लिए 31 दिसंबर को बरेली रीजन के रुहेलखंड डिपो में 25 नई छोटी बसे दी गई हैं। मुख्यालय ने 16 बसों को बरेली भेज दिया, जबकि 9 बस लेने के लिए चालक रवाना हो गये। एक जनवरी को यह बसें भी आ जाएंगी। इन नई बसों को छोटी दूरी के देहात मार्गों पर लगाया जाएगा। परिवहन निगम बरेली रीजन के रुहेलखंड, बरेली, बदायूं और पीलीभीत डिपो में 627 बसें संचालित हो रही हैं। मुख्यालय से गांव देहात के रूटों को भी कनेक्ट करने के लिए नए रूट चिन्हित किए गए थे। जिस पर आइसर छोटी बसें 2x2 के संचालक को सहमति बनी। बरेली से 25 बसों की डिमांड पिछले महीने परिवहन मुख्यालय को गई थी। मुख्यालय ने डिमांड को स्वीकृत करते हुए 25 बसों की रवानगी भी कर दी। जिसमें 16 नई बसें बरेली पहुंच गईं। 9 बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.