बरेली, मई 2 -- रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की जिला व महानगर इकाई घोषित हुई। मुख्य अतिथि होमियोपैथिक डॉ विकास वर्मा ने नव मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि जिस तरह मातृ शक्ति अपने घरों को सुचारू रूप से संचालित करती हैं, उसी तरह से व्यापार के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका को निभाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष दिनेश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मनोज कपूर, विक्रम सिंह फौजी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष कोमल रस्तोगी, नीलम रस्तोगी, ममता जौहरी,सुमन सरपाल, किरण सक्सेना, शेफाली, रचना सक्सेना, सरिता शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, महानगर महिला मोर्चा की इकाई महामंत्री डौली शर्मा, आरती सक्सेना, अंजू ठाकुर, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...