बरेली, अगस्त 15 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। कल्चरल क्लब की छात्राओं सत्यसाक्षी, मनीषा और तनु ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर राष्ट्र और विश्वविद्यालय की प्रगति की कामना की गई। यह भी पढ़ें- ‎सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता सेनानियों का योगदान ‎कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण आज देश आजादी की हवा में सांस ले रहा है। स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की दिशा तय करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को स...