रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पुस्तक पठन कार्यक्रम
बरेली, जुलाई 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में दीक्षांत समारोह के कार्यक्रमों के अनुक्रम में 'पुस्तक पठन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना तथा पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान और चिंतन का विस्तार करना है। शुभारंभ करते हुए प्रो. आशुतोष प्रिय ने पुस्तकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं और श्रेष्ठ साहित्य जीवन को सार्थक दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान ने कहा, पुस्तकों को अपना साथी बनाकर हम जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.