रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अब बिना जांच नहीं प्रवेश कर सकेंगे डिलीवरी ब्वाय
बरेली, अगस्त 12 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा दी गई हिदायत के बाद विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन डिलीवरी पर शिकंजा कसना शुरु किया है। कैंपस में शैक्षिक माहौल, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी पर शिकंजा कसा गया है। अब जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, जेप्टो समेत किसी भी ऑनलाइन डिलीवरी सेवा के प्रतिनिधि को बिना जांच के विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए तत्काल प्रभाव से नए नियम लागू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 11 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मी सभी डिलीवरी एजेंटों, उनके वाहनों और डिलीवरी बैग की अनिवार्य रूप से जांच करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.