बरेली, जुलाई 9 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर की प्रथम काउंसलिंग में 133 सीटों के सापेक्ष 90 छात्रों का प्रवेश हुआ। कृषि संकायाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने बताया,आरक्षित वर्ग विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग की 21 सीट एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 22 सीट छात्रों की अन उपलब्धता के कारण खाली रह गई हैं। दूसरी काउंसलिंग 20 जुलाई को निर्धारित की गई है। जिसके लिए छात्रों को अलग से सूचना भेजी जाएगी। काउंसलिंग में जिन छात्रों ने प्रवेश प्राप्त किया है उनका दीक्षारंभ का कार्यक्रम 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 27 जुलाई से निर्धारित किया गया। यह भी पढ़ें- बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रवेश कॉउन्सिलिंग 10 से पहले से अध्यनरत तृतीय सेमेस्टर के छात्रों का शिक्षण कार्य 21 ...