बरेली, मई 21 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई एक अगस्त से शुरू हो जाएगी। इस वर्ष 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश भी कैलेंडर में घोषित है। कुलसचिव हरीश चंद मिश्रा की ओर से जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में प्रथम सेमेस्टर के नए छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएंगी। तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्रों का शिक्षण कार्य 21 जुलाई से ही प्रारंभ हो जाएगा। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 10 नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए कुल 15 सप्ताह या फिर 90 कार्य दिवस का समय निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- रुहेलखंड विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 21 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक ...