मेरठ, दिसम्बर 1 -- दौराला। रुहासा गांव में शनिवार को चकबंदी गांव निवासी बाइक सवार और रुहासा निवासी स्कूल बस चालक के बीच साइड के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। रुहासा गांव निवासी स्कूल बस चालक आरिफ और रुहासा में एक दुकान पर खड़े चकबंदी गांव निवासी बाइक सवार आकाश के बीच साइड मांगने के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान बस चालक ने साथियों संग मिलकर बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद बाइक सवार ने अपने साथियों को मामले की जानकारी दी थी। रुहासा पहुंचे बाइक सवार के साथियों और बस चालक पक्ष के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोगों को पुलिस ने दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया था। पीआरवी गाड़ी पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.