हाजीपुर, मार्च 27 -- राघोपुर। संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर वार्ड-13 में शुक्रवार की शाम खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी के बाद स्थानीय लोगों ने चापाकल की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार विजय दास के घर में शाम में खाना बनाने के दौरान आग लग गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते,आग से घर में रखा चौकी, बर्तन, अनाज, बक्सा, कपड़ा समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रंजीत राय ने राघोपुर सीओ से तत्काल अग्निपीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...