हाजीपुर, अप्रैल 9 -- रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को समकालीन अभियान के तहत बहरामपुर पंचायत में छापेमारी कर फरार चल रहे 6 प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेज दिया। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि रुस्तमपुर थाना कांड संख्या 67/2026 के फरार प्राथमिक अभियुक्त राहुल कुमार, रोहित कुमार, राकेश राय को गिरफ्तार किया। वहीं कांड संख्या 69 /2026 के फरार आरोपी शिवनाथ राय, विपिन कुमार, रिज़िंटू कुमार को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। (राघोपुर से रमेश)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...