हाजीपुर, अप्रैल 2 -- गोरौल । संवाद सूत्र प्रखंड के रसुलपुर कोरीगांव गांव में आगामी 4 अप्रैल से श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पहले दिन यानि 4 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाना है। वहीं सात दिवसीय इस यज्ञ की पूर्णाहुति 10 अप्रैल को किया जाएगा। यज्ञ के लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण के साथ साथ 151 विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाई जा रही है। यज्ञशाला के चारों तरफ मेला भी लगाई जायेगी, जिसमें कई तरह के खेल तमाशा वालों के अलावा झूले वाले भी सजा सामान लेकर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी तरफ काशी से आचार्य पंडित विवेक जी महाराज भी पधार रहे हैं। इनके अलावा कई जगहों से संत महात्मा भी यज्ञ में पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.