रुश्दी हमले के आरोपी पर आतंकवाद का भी मुकदमा
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- सलमान रुश्दी की हत्या की कोशिश के दोषी करार दिए जा चुके आरोपी हादी मातार पर अब एक और मुकदमा शुरू हो रहा है। इस बार उस पर अमेरिका की संघीय अदालत में आतंकवाद से जुड़े आरोपों के तहत सुनवाई होगी। इस मामले में यह पता लगाया जाएगा कि 2022 में रुश्दी पर हुए चाकू हमले के पीछे उसकी मंशा क्या थी। न्यूयॉर्क के बफेलो स्थित संघीय अदालत में मुकदमे की शुरुआती दलीलें पेश की जाएंगी। 79 वर्षीय रुश्दी इस मुकदमे में शुरुआती गवाहों में शामिल हो सकते हैं। वह अदालत को बताएंगे कि किस तरह उन पर चाकू से हमला हुआ था। इस हमले में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी और उनकी जान भी जाते-जाते बची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.