नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- उत्तर भारत समेत पूरे देश में अब प्रचंड गर्मी ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। इस बीच महाराष्ट्र के कई हिस्से बुधवार को देश के सबसे गर्म स्थान रहे। इसके बाद IMD ने महाराष्ट्र में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति और उमस भरा मौसम रहने की आशंका जताई गई है। वहीं प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य के विदर्भ क्षेत्र के अकोला शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। अकोला के अलावा, राज्य के तीन अन्य शहर अमरावती (44 डिग्री), वर्धा (43.9 डिग्री) और नागपुर (43.4 डिग्री) भी देश के सर्वाधिक गर्म स्थानों की सूची म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.