नई दिल्ली, मार्च 2 -- टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की जगह फिक्स तक नहीं थी। लीग स्टेज में उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच में इसलिए मौका मिला कि अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण से उबरे नहीं थे। तब उन्होंने 8 गेंद में 22 रन बनाए। फिर लीग स्टेज में उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला। जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में भारत को हार मिली तब टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग में दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों की रणनीति को बदला। ओपनिंग में लेफ्ट और राइट का कॉम्बिनेशन अपनाया। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन से ओपनिंग कराई और ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा। जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू 24 रन बनाकर आउट हुए लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। उसके बाद तो हर किसी की जुबान पर संजू सैमसन का ...