औरैया, मार्च 21 -- गले मिलकर दी मुबारकबाद, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद फोटो: 8 ईद पर कस्बे में मुस्तैद पुलिस बल।रुरुगंज, संवाददाता। कस्बा रुरुगंज व आसपास क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज शनिवार को खुशनुमा माहौल में अकीदत और सादगी के साथ अदा की गई। सैकड़ों नमाजियों ने नमाज के दौरान देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगीं।जामा मस्जिद में ईद की नमाज का समय सुबह आठ बजे निर्धारित था, लेकिन उत्साहित लोग सुबह सात बजे से ही मस्जिद पहुंचने लगे थे। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से लोग कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी पहनकर मस्जिद की ओर जाते नजर आए। आठ बजे तक मस्जिद परिसर नमाजियों से भर गया। करीब साढ़े आठ बजे शाही इमामों ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का असली मतलब गरीबों के साथ खुशियां बांटना और आपसी भाईचारा बनाए रखना है। ...