कानपुर, अप्रैल 6 -- रुरा। कस्बा रूरा के बजरंग नगर मोहल्ले में स्थित एक शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों कीमत के आभूषण नगदी व कीमती सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह घर पहुंचने पर हुई जानकारी पर पीड़ित गृहस्वामिनी ने पति को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन वसंदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। बजरंग नगर रूरा निवासी निर्मलकुमार डेरापुर ब्लॉक के गुरियापुर के परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यक है। जबकि इनकी पत्नी रीतन चतुर्वेदी प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत है।वर्तमान समय में वह लोग कानपुर में निवास कर रहे है। वह लोग कानपुर से आने व देर होने पर अपने रूरा स्थित मकान में रुक जाते हैं। इसके अलावा अपने वाहन भी यही रखते हैं। जबकि घर में चार छात्राएं किराए पर रह रही है। शनिवार को छात्राएं अपने घर चली गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.