इटावा औरैया, मार्च 29 -- जिले के कचौरा और पारपट्टी क्षेत्र को एक नये मार्ग से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में यमुना नदी पर पुल बनाया जा रहा है। यह पुल गांव रुरा और असवा गांव के बीच बनेगा, जो ऐतिहासिक पिलुआ महावीर मंदिर के पास में है। इसके लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है और 80 करोड रुपए की रकम भी जारी कर दी गई है।सदर विधायक सरिता भदौरिया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए 79 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृत सरकार ने दी है । यह रकम चालू वित्तीय वर्ष में दी गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सदर विधायक ने बताया कि पिछले 9 साल से अपने विधायक काल के दौरान वे लगातार इस पुल के निर्माण की मंजूरी के प्रयास में जुटीं थीं और अब इसमें सफलता मिली है। उन्होंन...