नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा की पाबंदियां भारत को निशाना बनाकर नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव कर रहा है और अमेरिकी लोगों को मौका देने के लिए ही ये पाबंदियां लगा रहा है। लेकिन ट्रंप के मंत्री के इस बयान में कितनी सच्चाई है? जानकारी के मुताबिक अमेरिकी एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती और नौकरियों में छंटनी के बीच बड़ी संख्या में भारतीय तकनीकी पेशेवर अमेरिका छोड़कर अपने देश भारत लौट रहे हैं। सितंबर 2026 तक करीब 12,700 भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ अमेरिका से भारत लौट चुके थे। इन आंकड़ों के आधार पर इस साल भारत लौटने वाले पेशेवरों की संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर सकती है। यह भी पढ़ें- भारतीय IT कंपनियों के ...