अररिया, नवम्बर 21 -- अररिया, संवाददाता गुरुवार को डीएम अनिल कुमार ने रानीगंज प्रखंड के छतियौना पंचायत अंतर्गत रुपैली गांव के एक किसान के खेत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। दी गई जानकारी के मुताबिक धान कटनी के क्रम में किसान मो खलील पिता मो फजीलत के खेत में अगहनी धान फसल कटनी का जो प्रयोग किया गया उस में 50 वर्ग मीटर में हरा दाना का वजन 20 किलोग्राम 200 ग्राम निकला। इस प्रकार किसान श्री खलील के खेत में उपज दर 40 क्विंटल 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आकलित किया गया। बताया गया कि अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायत में पांच स्थानों पर आयोजित होता है। इसके लिए गांव और खेसरा का चयन रैंडम पद्धति से किया जाता है। चयनित खेसरा में 10 गुना 5 मीटर के क्षेत्रफल में कटनी प्रयोग संपादित होता है। इसी प्रकार के प्रयोग के आधार पर प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.