रुपेश पंडित को भाकियू संघर्ष का राष्ट्रीय महा सचिव बनाया गया
हापुड़, मई 17 -- नगर के समाज सेवी रुपेश पंडित को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने संगठन में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनित किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। सरनजीत गुर्जर ने बताया कि नगर के दिनेश नगर निवासी रुपेश पंडित पिछले काफी समय से किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों से निस्तारण कराने का काम कर रहे थे। उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए उनको संगठन में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनित किया गया है। वहीं रुपेश पंडित ने कहा कि संगठन की ओर से उनको जिस अहम पद पर जिम्मेदारी दी है वह सच्चाई, ईमानदारी और निष्ठा के साथ उस पद पर कार्य करने का काम करेंगे। हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.