बरेली, मई 21 -- बरसेर। रुपए के लेन-देन को लेकर भाइयों ने दूसरे भाई की पिटाई कर दी। मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव मुगलपुर के संजीव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह दुकान पर बैठे थे तभी उसके भाई रामप्रकाश,टीटू और गुड्डू वहां आ गए और रुपए के लेनदेन को लेकर पीटने लगे। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...