रुपयों के लेन-देन में युवक से मारपीट
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पातली हाजीपुर गांव में रुपयों के लेन-देन की रंजिश में एक युवक के साथ लोहे की वस्तु से जानलेवा हमला किया। इस मारपीट में पीड़ित का जबड़ा व दांत टूट गए।
पुलिस कार्रवाई पीड़ित की पत्नी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने देवदत्त के खिलाफ मारपीट करने संबंधित धाराओं में फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति धर्मवीर 15 मई की सुबह बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। इसी दौरान गांव में देवदत्त ने उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने लोहे की किसी वस्तु से हमला किया। इससे धर्मवीर का जबड़ा व दांत टूट गए। महिला का आरोप है कि उनके पति के साथ यह मारपीट रुपयों के लेनदेन की रंजिश में की गई है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी फर्रुखनगर ले जाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.