कौशाम्बी, जनवरी 22 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज के भरवारी में गुरुवार को रुपयों के लेन देन में फायरिंग और बमबाजी की गई है। हमले में एक युवक बाल बाल बच गया। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की मदरसा के सामने मोहल्ले के ही मोहम्मद अरशद के ऊपर उनके रिश्ते में मामा के बेटे आलीशान पुत्र कल्लू निवासी गनसरी थाना संदीपन घाट ने गली में घुसते ही बम फेंक कर मारा। जिसमे अरशद बाल बाल बच गया। अरशद अपने घर की तरफ भागा तो आरोपी आलीशान ने वहां पर फायरिंग कर दी। बमबाजी और फायरिंग से लोगो में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर कोखराज थाना की भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। चौकी इंचार्ज भरवारी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि मामला संद...