रुपयों के लेनदेन में व्यक्ति की पिटाई, केस
कौशाम्बी, मई 23 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर निवासी मिनाज अहमद ने बताया कि उसने गांव के ही सोनेलाल यादव का खेत दो लाख 60 हजार रुपये में गिरवी रखा था। 19 मई की शाम रुपया मांगने गया तो सोनेलाल का बेटा संजय यादव आधी रकम दे रहा थ। यह भी कह रहा था कि अब खेत में वह अपनी फसल बोएगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोट आई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.