कौशाम्बी, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के घना का पुरवा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव के देवेश सिंह से किराये के रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका विवाद है। इसी बात पर शुक्रवार की सुबह विपक्षी अपने साथी हरियाले निवासी समदा थाना मंझनपुर के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है। मुकदमे की जांच डीएसपी मंझनपुर करेंगे। यह भी पढ़ें- मारपीट के दो मामलों में 10 पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- लॉन्ड्री खोलने के नाम पर पिता-पुत्रों ने ठगे पांच लाख यह भी पढ़ें- सगे भाइयों समेत पांच पर एससी-एसटी का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...