पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी इरशाद पुत्र महबूब अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 30 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे रुपये के लेनदेन को लेकर उसका कस्बा निवासी रिजवान से विवाद हो गया। रिजवान ने उसके साथ गालीगलौज की, जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपी के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...