बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान में बीती रात सीसीटीवी कैमरा लगाने और पुराने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मोहल्ला पीरजादगान निवासी अतीक और सलीम पहलवान के परिवारों के बीच काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद तब और बढ़ गया जब एक पक्ष ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया, जिसका मुख दूसरे पक्ष के घर की ओर था।शुक्रवार रात करीब 10 बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.