गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नुसरतपुरा में उधार के रुपये वापस मांगने गए व्यक्ति के पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया गया। बुरी तरह लहूलुहान हुए पीड़ित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफ्र कर दिया गया। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सुंदरपुरी निवासी बरखा सिंह ने एसीपी कोतवाली को शिकायत देकर बताया कि उनका नुसरतपुरा निवासी ज्योति के परिवार से परिचय है। वर्ष 2025 में ज्योति ने अपनी सहेली गायत्री निवासी पंजाब लाइन रेलवे कॉलोनी से मिलवाया था। उसने कहा कि गायत्री को तत्काल रुपयों की आवश्यकता है। परिचय के आधार पर उन्होंने किस्तों में करीब ढाई से तीन लाख रुपये उधार दे दिए। आरोप है कि कुछ रकम लौटाने के बाद गायत्री ने शेष रुपये देने से इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.