मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- किसान के खेत में दो विद्युत संविदाकर्मियों ने हजारों रुपये हडप कर बिना मंजूरी लिए गैरकानूनी तरीके से विद्युत लाइन खींचकर ट्रांसफर भी रखवा दिया। पीडित किसान ने आरोपियो के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी अक्षित पुत्र विकास ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि वह अपने खेत में टयूबवैल का कनेक्शन कराने के लिए बरला बिजलीघर पर गया था। जहां पर एसएसओ व एक लाइन मिले। उन्होंने शीघ्र कनेक्शन कराने का आश्वासन देकर 75 हजार रुपये देने की मांग की। जिसपर उन्होंने 73 हजार रुपये दोनों के खाते में भेज दिए और दो हजार रुपये लाइन खींचने के समय देना तय हुआ। काफी समय के बाद कई चक्कर काटने के बाद आरोपी संविदाकर्मियों ने बिना मंजूरी के कही से सामान लाकर गैर कानूनी तरीके से खम्भा व ...