बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार एसीजे/एसडी-04 के न्यायालय ने वर्ष 2021 में नरसेना क्षेत्र में जमीन बेचने का झांसा देकर रुपये हड़पने में दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मॉनीटरिंग सैल के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में थाना नरसेना में क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें वादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी अशोक कुमार निवासी भड़काऊ(नरसेना) और धर्मपाल निवासी चांदनेर(हापुड़) ने जमीन बेचने के बहाने उनसे 50 लाख रुपये हड़प लिए थे। यह भी पढ़ें- इकरारनामे की जमीन दूसरे को बेची, विरोध करने पर पीटा आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रकम वापस लौटाई। पुलिस ने इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.