रुपये हड़पकर जमीन का बैनामा नहीं कराने पर केस दर्ज
संभल, जून 11 -- रायसत्ती थाना पुलिस ने रुपये हड़पने के बाद जमीन का बैनामा नहीं कराने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद में बुद्धि बिहार मझौला निवासी गौरव सिंह चौहान ने 26 जून 2020 को तीन मंजिला मकान मखदूमपुर में मोहम्मद काशिफ खान से तय किया था। पंजू सराय निवासी काशिफ खान से 12 लाख रुपये में तय किया। पीड़ित का आरोप है कि उसने पांच लाख रुपये बयाना के दे दिए, और एग्रीमेंट साढ़े तीन लाख में कराया। वहीं तीन लाख रुपये चैक द्वारा दिए। 50 हजार रुपये मई 2021 को बैनामा कराते समय देना तय हुए। आरोपी ने बैनामा नहीं कराया और साजिश के तहत समस्या बताकर साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपी ने जमीन का बैनामा किसी और को कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.