उन्नाव, मई 23 -- सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पहलीखेड़ा गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी चल गई। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। सीएचसी डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पहलीखेड़ा मजरा जटपुरवा गांव निवासी पहले पक्ष के रूपशंकर पुत्र स्व. मेडी लाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि गांव पड़ोसी गांव कुसैला निवासी जमील पर खाद, जुताई और बाग की दवा के करीब 48 हजार रुपये बकाया थे। कई बार रुपये मांगने से नाराज होकर आरोपितों ने उसके बेटे प्रदीप पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब प्रदीप ट्रैक्टर से गोबर की खाद लेकर खेत जा रहा था। आरोप है कि सुरेश के बाग के ...