गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मकान की मरम्म के लिए 30.62 लाख रुपये लेकर काम पूरा नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने जब ठेकेदार से इसका विरोध जताया तो ठेकेदार ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...