रुपये में लगातार तीसरे दिन मजबूती, 35 पैसे चढ़ा
नई दिल्ली, मई 25 -- मुंबई। अमेरिका एवं ईरान के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों के बीच सोमवार को रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 95.25 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा। यह रुपये में तेजी का लगातार तीसरा सत्र रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों से बाजार में सकारात्मक रुख रहा। लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी जैसे अहम मुद्दों पर मतभेद अभी बने हुए हैं। कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के बयान से भी रुपये को समर्थन मिला। मल्होत्रा ने कहा है कि केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में व्यवस्थित मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। यह भी पढ़ें- रुपये में लगातार तीसरे दिन मजबूती, 35 पैसे चढ़ा यह भी पढ़ें- Stock Market To...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.