हापुड़, फरवरी 19 -- क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युवक ने उधार दिए गए रुपए मांगने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी सलाउद्दीन ने बताया कि उसने गांव निवासी एक युवक को कुछ दिन पूर्व करीब 5 हजार रुपये उधार दिए थे। दो दिन पूर्व जब उसने अपने उधार दिए गए रुपए को युवक से मांगा तो युवक ने गाली गलोज करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.