रुडकी, जून 12 -- झबरेड़ा। ग्राम भक्तोवाली निवासी लाल्ला ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक ने उससे 500 रुपये उधार लिए थे। तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। शुक्रवार सुबह रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसमें लाल्ला घायल हो गया। बाद में गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और युवक से रुपये लौटा दिए। इसके बाद मामला शांत हो गया। कोतवाली प्रभारी दक्ष शोखंड ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...