गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- गाजियाबाद। गोविंदपुरम निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और शराब खरीदने के लिए रुपये देने का दबाव बनाता है। शिकायत में अलका चौधरी ने बताया कि उनका पति उपेंद्र चौधरी आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। पीड़िता ने पति पर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि महिला के पति और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...