पीलीभीत, फरवरी 25 -- बीसलपुर। गांव अहिरवाड़ा में दबंग ने रुपये ने देने पर ग्रामीण पर फायरिंग की। जिससे युवक बाल बाल बच गया। ग्रामीण ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। बीसलपुर के गांव अहिरवाड़ा निवासी अरविंद पुत्र रामकिशोर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बीते 23 फरवरी को अपने घर पर था। तभी गांव का राजकुमार पुत्र बाबूराम अपने हाथ में तमंचा लेकर आया। उससे रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर उससे झगड़ा फसाद करने पर आमादा हो गया। जब अरविंद अपने घर के अंदर भागा। तभी उक्त राजकुमार ने फायरिंग कर दी। जिससे अरविंद बाल बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.