सीतामढ़ी, जनवरी 28 -- सुरसंड। बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर सुरसंड क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिला। सरकारी व निजी बैंकों के शाखा बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। नकद निकासी, जमा, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहे। हड़ताल के कारण कई एटीएम भी या तो बंद रहे या फिर उनमें नकदी की कमी देखी गई। खासकर मजदूर वर्ग, पेंशनधारी, छात्र-छात्राएं और छोटे कारोबारी सबसे अधिक प्रभावित हुए। लोगों का कहना है कि अचानक बैंक बंद होने से रोजमर्रा के जरूरी खर्चों और भुगतान में दिक्कत हो गई। व्यापार पर भी हड़ताल का प्रतिकूल असर पड़ा। स्थानीय बाजारों में नकद की कमी के कारण खरीद-बिक्री सुस्त रही। थोक व खुदरा व्यापारियों को उधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.