रुपये नहीं देने पर किया अपहरण
दरभंगा, जुलाई 11 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय से रुपए के खातिर एक युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में अपहरण में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वह बेता थाना क्षेत्र के बेता का रहने वाला चंद्रभूषण रंजन, बहेरी थाना क्षेत्र के नवडेगा का रहने वाला कृष्ण मोहन कुमार, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान का रहने वाला राम यादव, बेता का रहने वाला शुभम कुमार व बहेरी थाना क्षेत्र के लागोपुर का रहने वाला रवि कुमार है। मामले को लेकर मधुबनी जिला के बाबू बरही थाना क्षेत्र के बडुआर गांव का रहने वाला सत्यम मिश्रा ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि वे 2023 ईस्वी में नाका पांच के पास रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.